HomeAccidentBig Breaking : माउंटेन बाइकिंग के शौकीन छात्र की पहाड़ी से गिरकर...

Big Breaking : माउंटेन बाइकिंग के शौकीन छात्र की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत, हर तरफ शोक की लहर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। यहां फलसीमा में उदय शंकर नाट्य अकादमी के निकट एक माउंटेन बाइकिंग के शौकीन छात्र की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना आज सुबह की है। वह रोज की तरह अपनी माउंटेन बाइक लेकर सैर को निकले थे। अचानक फलसीमा में उदय शंकर नाट्य अकादमी के पास सम्भवत: पहाड़ी से नीचे उतरते वक्त उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह ऊंची पहाड़ी से सीधा नीचे सड़क पर जा गिरे। जहां गिरते हुए उनकी दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सौरभ कीमतवाल पुत्र भूपाल कीमतवाल, निवासी निकट पुलिस लाइन अल्मोड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक एक अच्छा राइडर था तथा काफी समय से साइकिल (माउंटेन बाइक) चलाता आ रहा है। वहीं मृतक के पिता पुलिस में हैं तथा वर्तमान में वह पिथौरागढ़ कार्यरत हैं। मृतक का भाई कमल ​कीमतवाल भी एक अच्छा साइकलिस्ट रहा है तथा वर्तमान में सेना में है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक उत्तराखंड आवासीय विश्वविद्यालय का छात्र है। वह साइबर सिक्योरिटी में बीएससी कर रहा था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments