HomeUttarakhandAlmoraAlmora: दिल्ली में मिली गुम युवती, बरामद कर लाई पुलिस

Almora: दिल्ली में मिली गुम युवती, बरामद कर लाई पुलिस

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
गत 8 नवंबर को घर से गुम हुई एक युवती का अथक प्रयास से पुलिस ने पता लगाया। जिसका दिल्ली में होना पता चला। इसके बाद पुलिस ने ठिकाने पर दविश देकर युवती को सकुशल बरामद कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मामले के मुताबिक गत 8 नवंबर 2022 को सोमेश्वर क्षेत्रके निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बालिग पुत्री के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की तहरीद देकर सोमेश्वर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी ने गुमशुदा युवती को शीघ्र तलाश के लिए टीम गठित की। इसके बाद टीम ने साइबर सेल की मदद लेते हुए खोजबीन शुरू की। अथक प्रयास के बाद पुलिस टीम को युवती का कनॉट प्लेस दिल्ली में होना पता चला। इसके बाद पुलिस ने दविश देकर गत दिवस उसे सकुशल बरामद कर लिया और यहां लाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी, प्रभारी चौकी ताकुला धरम सिंह, एसआई मोनी टम्टा, आरक्षी कुलदीप सिंह व महिला कांस्टेबल आसिफा खान शामिल रही।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments