HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल जिला इकाई का गठन, मनोज...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल जिला इकाई का गठन, मनोज वर्मा जिलाध्यक्ष व यूसुफ तिवारी जिला महामंत्री मनोनित

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल जिला अल्मोड़ा का गठन कर लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने आज जिला इकाई के पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा करते हुए मनोज वर्मा को जिलाध्यक्ष तथा यूसुफ तिवारी को जिला महा मंत्री नियुक्त किया। इसके अलावा सुधीर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, दीपक कुमार व राजेन्द्र प्रसाद शर्मा को जिला सचिव मनोनीत किया गया है। मनोनित जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा व जिला महामंत्री यूसुफ तिवारी ने अल्मोड़ा जिला इकाई के गठन के लिए प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर का आभार प्रकट करते हुए व्यापारियों के हितों के संघर्ष करने की बात कही। इधर तमाम व्यापारियों ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नव ईकाई का गठन होने पर हर्ष जताया है। अल्मोड़ा के व्यापारी नेता दीपेश चन्द्र जोशी ‘देवा भाई’ने अल्मोड़ा जिला इकाई के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अल्मोड़ा में देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के गठन से व्यापारियों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश में व्यापारियों का एक विश्वसनीय संगठन है। इधर अल्मोड़ा जिला इकाई के गठन पर अल्मोड़ा के व्यापारी अजय अग्रवाल, प्रकाश सनवाल, जगदीश तिवारी, राकेश जोशी, गणेश तिवारी, चंदन लाला, भारत भूषण जोशी, फड़ खोका यूनियन के मुमताज अख्तर, दुर्गा प्रसाद, नवीन कुमार, नाजिम, प्रमुख व्यापारी प्रमोद कुमार, योगेश, मोहमद अंसारी, एडवोकेट दिनेश पांडे, असलम जीना ने सहयोग व समर्थन देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

शीघ्र ही नगर इकाई का भी होगा गठन : कुंवर
प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि शीघ्र अल्मोड़ा नगर इकाई का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल व्यापारी हितों के साथ साथ उपभोक्ता हितों का भी संरक्षण करेगा। अल्मोड़ा जिला इकाई के गठन पर प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, मंडलीय अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, आफताब हुसैन, जगजीत सिंह चड्ढा, राकेश अग्रवाल, विनोद गोयल, मुकेश बेलवाल आदि ने बधाई दी है।

जिला व नगर इकाई के विस्तार के लिए सौंपी जिम्मेदारी
प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने मनोज वर्मा को जिला कार्यकारिणी तथा दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ को नगर कार्यकारिणी के विस्तार की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments