HomeUttarakhandAlmoraबीएसएनएल दफ्तर में आग से भारी नुकसान, चार जिलों की संचार सेवा...

बीएसएनएल दफ्तर में आग से भारी नुकसान, चार जिलों की संचार सेवा ठप

✒️ बमुश्किल पाया गया काबू, सर्वर रूम जलकर खाक

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिला मुख्यालय स्थित बीएसएनएल कार्यालय में ग देर रात लगी आग के चलते जहां सर्वर रूम जलकर खाक हो गया, वहीं कुमाऊं मंडल के चार जनपदों में संचार सेवाएं ठप हो गई हैं। बीएसएनएल की मोबाइल व इंटरनेट सेवा काम नहीं कर रही है।

उल्लेखनीय है कि गत देर रात्रि अचानक एडम्स के निकटवर्ती बीएसएनएल दफ्तर में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल के 02 वाहनों ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर काफी देर में काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने के कुछ ही देर बाद बीएसएनएल के चार जोन अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ की सेवाएं ठप हो गई थी। आज मंगलवार भी बीएसएनएल की इंटरनेट व मोबाइल सेवा काम नहीं कर रही है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश परगाईं ने बताया कि रात करीब 11 बजे विभाग को सूचना मिली। जिसके बाद दमकल की टीमें मौके पर पहुंची। समझा जा रहा है कि यह आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। आग से फाइबर रूम और सर्वर जल चुका है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments