HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : एसओजी ने चरस के साथ एक धरा, एनडीपीएस में...

बागेश्वर ब्रेकिंग : एसओजी ने चरस के साथ एक धरा, एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

⏩ 01.260 किग्रा चरस बरामद

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

एसओजी ने एक व्यक्ति को 1.260 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली पर्व को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। एसओजी टीम ने सोमवार को आरे-मंडलसेरा बाइपास पर कपकोट की तरफ से पैदल आ रहे सिविल लाइन बरेली निवासी प्रहलाद पुत्र मुन्ना को रोका। वह पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा। चेकिंग करने पर उसके पास 1.264 किलो चरस बरामद हुई। उसके विरुद्ध कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया है। पकड़ी गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक लाख 26 हजार 400 रुपये है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। एसओजी की टीम अवैध शराब, खाद्य पदार्थाें में मिलावट आदि पर भी कार्रवाई करेगी। टीम में एसओजी प्रभारी कुंदन रौतेला, कांस्टेबल रमेश गढ़िया, राजेश भट्ट, बसंत पंत, राजेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments