Bageshwar: विभिन्न दुकानों में छापेमारी, 05 सेंपल भरे, 03 दुकानदारों को नोटिस

0

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर


ADVERTISEMENTS


खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर टीम ने नगर के विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। उन्हें जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजा जाएगा। तीन दुकानदारों को नोटिस दिए गए।

सोमवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने परचून की दुकानों के अलावा मिठाई प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि संदेह होने पर मैदा, तेल, पैकेट और खुली मिठाई और खुले दूध के पांच नमूने लिए गए हैं। उन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक उत्तराखंड को भेजे गए हैं। मिठाई पर निर्माण और एक्सपायरी डेट शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा है। इस दौरान जिला अभिहीत अधिकारी डा. प्रकाश चंद्र फुलारा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS