HomeAccidentदर्दनाक हादसा : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी, 27 की...

दर्दनाक हादसा : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी, 27 की मौत

मृतकों में 13 महिलाएं व 11 बच्चे भी शामिल

देर रात उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अत्यंत दर्दनाक हादसे की खबर आई है। यहां घाटमपुर में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में जा गिरी। इस हादसे में 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई गंभीर हैं। ट्रॉली में 50 लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच चुका है और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह श्रद्धालु उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। बताया गया है कि मृतकों में 13 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक तेज स्वरूप सिंह के अनुसार मृतकों में सभी लोग घाटमपुर के कोर्था गांव के रहने वाले हैं। सभी घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है, जबकि गंभीर घायलों को कानपुर के हैलट हॉस्पिटल रेफर किया गया है। इधर पीएम मोदी ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जायेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दु:ख प्रकट किया है।

एक घायल ने बताया कि वह लोग उन्नाव जिले के चंद्रिका देवी मंदिर में मुंडन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। फिर मंदिर दर्शन कर वापस अपने गांव कोरथा लौट रहे थे, लकिन घाटमपुर के साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे एक तालाब में इनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट कर सीधे तालाब में जा गिरी।

ट्रॉली राजू नाम का व्यक्ति चला रहा था। बताया गया है कि अभी भी कई लोग तालाब में डूबे हैं। केवल वही बच पाये जो पहले ही कूद गये। इधर लोग आरोप लगा रहे हैं कि एम्बुलेंस देर से पहुंची, नहीं तो कुछ अन्य लोगों की जान बचायी जा सकती थी।

पुलिस ने जो मृतकों की सूची जारी की है उसके अनुसार शिवम पुत्र कल्लू (4 साल), जानकी पुत्री कल्लू (5 साल), मिथिलेश पत्नी सफीक (50), केशकली पति देशराज (40), पलक पुत्री राम आधार (4), अंजली पुत्री रामसजीवन (13), किरन पुत्री शिवनायक (15), खुशी पुत्री पुन्तीलाल, मनीषा पुत्री रामदुलारे (17), अनिता देवी पति बीरेंद्र सिंह (35), रामजानकी पत्नी छिद्दू (60), कलावती पत्नी रामदुलारे (50), विनीता पत्नी कल्लू (36), तारा देवी पत्नी केवट (50), रवि पुत्र शिवराम (10), छोटू पुत्र राम दुलारे (12), गीता सिंह पति शंकर सिंह (50), मायावती पत्नी राम बाबू (50), उषा पत्नी बृजलाल सिंह (45), शिवानी पुत्री राम खेलावन (12), रानी पत्नी राम शंकर (50), सुनीता पुत्री रंपत निषाद (15), पार्वती पत्नी सियाराम (65), केशकली पति देशराज, किरन पिता शिवनारायण शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments