अल्मोड़ा/ताड़ीखेत। जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में आज शनिवार को काफी संख्या में नए पौध नवोदय विद्यालय में लगाए गये। इन रोपे गये पौधों में मौसमी फलों के साथ ही बांज, देवदार आदि छायादार वृक्ष पौध का भी रोपण किया गया। यही नही, इस मौके पर इन लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी सामूहिक रूप से उपस्थिति लोगों ने ली। पौधारोपण कार्यक्रम में प्राचार्य कंचन जोशी, ग्राम प्रधान मंजीत भगत, वन क्षेत्र अधिकारी धीरज जोशी, चिकित्सा अधिकारी डॉ डीएस नबियाल, उप शाखा प्रबंधक (एसबीआई) लंकार गुप्ता, वरिष्ठ अध्यापक संजीव कुमार सहित विद्यालय का पूरा स्टॉफ मौजूद था।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।