HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : अंबेडकर सर्व समाज कल्याण समिति का विस्तार, प्रमोद बने नवनियुक्त...

लालकुआं : अंबेडकर सर्व समाज कल्याण समिति का विस्तार, प्रमोद बने नवनियुक्त अध्यक्ष

ADVERTISEMENTS

लालकुआं| लालकुआं क्षेत्र अन्तर्गत बिंदुखत्ता स्थित संजय नगर तृतीय में अंबेडकर सर्व समाज कल्याण समिति की एक बैठक डा. अंबेडकर पार्क के परिसर में आयोजित की गई जिसमें भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जंयती एवं पार्क के निर्माण तथा उसके रखरखाव एवं पार्क में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर चर्चा की गई। वही बैठक में पुरानी समिति को भंग कर एवं नवीन समिति का विस्तार किया गया साथ ही समाज को आगे ले जाने की बात पर जोर दिया गया। इधर आयोजित बैठक में सर्वसम्माति से युवा नेता प्रमोद कुमार कोहली को समिति का अध्यक्ष चुना गया।

बताते चलें कि बिंदुखत्ता क्षेत्र के संजय नगर तृतीय की आंबेडकर सर्व समाज कल्याण समिति की रविवार को हुई बैठक में सर्व सहमति से युवा नेता प्रमोद कुमार कोहली को समिति का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में आंबेडकर जयंती को भव्य बनाने तथा पार्क के निर्माण व उसके रखरखाव एवं पार्क में डा. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के साथ साथ नई समिति के चयन पर चर्चा की गई बैठक में सर्वसम्मति से प्रमोद कुमार को अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान लोगों ने समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद कुमार का फूल मालाओं एवं मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

इस दौरान अंबेडकर सर्व समाज कल्याण समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद कुमार कोहली ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी समाज के द्वारा दी गई है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और मजबूती के साथ समाज हित में कार्य करेंगे उन्होंने कहा कि जल्द ही समिति अन्य पदाधिकारियों को पदों की जिम्मेदारी दी जायेगी जिसके बाद पार्क को और भव्य बनाने पर जोर दिया जायेगा।

इधर समिति के संरक्षक नन्द कुमार ने कहा कि आज अंबेडकर सर्व समाज कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्व सहमति से युवा नेता प्रमोद कुमार कोहली को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है उन्होंने प्रमोद कुमार के उज्जवल भविष्य कामना करते हुए कहा कि प्रमोद कुमार हमारे समाज के हित की लड़ाई लड़ेंगे जिसमें हम सभी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments