HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

Bageshwar: जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

ADVERTISEMENTSAd

  • कहा, उनकी प्रेरणा ने देश में नई क्रांति को जन्म दिया

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जनसंघ पार्टी के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। एकात्म मानववाद के प्रणेता के रूप में जाने वाले जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए।

विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा के बूथ में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक पं दीनदयाल के पद चिह्नों पर चलकर जनसंघ ने देश में नई क्रांति को जन्म दिया। जो आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बनकर उभरी है व देश के विश्वगुरू बनाने के कार्य कर रही है। उन्होंने पं दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। इस दौरान रमेश तिवारी, नीमा धपोला समेत भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री डॉ. राजेंद्र परिहार ने किया। इसके अलावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह टंगणियां, खरई मंडल अध्यक्ष रवि करायत के नेतृत्व में भी बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी गई।

गरुड़ में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गरूड़ मंडल कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, महामंत्री डीके जोशी, सुनील दोसाद, डीके जोशी, चंदू थायत, महेश ठाकुर, मंगल राणा, राजेंद्र नेगी, ठाकुर मेहरा, रोहित कुमार, नवीन खेलिया, उम्मेद रावत, नवीन खोलिया,लक्ष्मी दत्त पांडे आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments