HomeBreaking Newsहल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले ध्यान दें,पांच दिन बंद रहेगा ये मार्ग,...

हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले ध्यान दें,पांच दिन बंद रहेगा ये मार्ग, पढ़े तारीख-समय

हल्द्वानी अपडेट| गौला नदी से कटाव के कारण पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के टावर संख्या 17 के निकट अत्यधिक भूस्खलन होने के कारण टावर संख्या 17 एवं व 16 को दूसरे स्थान पर स्थापित करने का कार्य किया जाना है। इस दौरान पुराने टावरों से कन्डक्टर को निकालने तथा नए टावरों के बीच कन्डक्टर को खींचने का कार्य किया जाना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आदेश दिये हैं कि उक्त कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से नैनीताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग निकट (वन विभाग चौकी रानीबाग) तथा हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग निकट (रानीबाग पुल) को 25 सितम्बर से 29 सितम्बर 2022 को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक तथा अपराह्न 3 बजे से 4 बजे के मध्य पूर्ण रूप से यातायात प्रतिबन्धित रहेगा।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने अधिशासी अभियंता पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन को आदेश दिये हैं कि यातायात प्रतिबन्ध के समय पुलिस की तैनाती के साथ ही मार्ग पर दिशा सूचक नोटिस बोर्ड व कार्मिक निर्धारित परिधान में यात्रियों का मार्ग निर्देशन करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्य करते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।

हल्द्वानी : इस चोर के नवाबी शौक, पहले पी ‘वोदका’, फिर 4.70 लाख कर दिए साफ

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments