HomeAccidentहल्द्वानी न्यूज : गुलदार की शिकार महिला के परिजनों को सांसद अजय...

हल्द्वानी न्यूज : गुलदार की शिकार महिला के परिजनों को सांसद अजय भट्ट ने तत्काल दिलवाई एक लाख दस हजार की आर्थिक सहायता

हल्द्वानी। गौलाबैराज क्षेत्र से सटे जंगल में गुलदार द्वारा काठगोदाम निवासी 60 वर्षीय महिला की हत्या किए जाने के बाद सांसद अजय भट्ट ने मृतक महिला के अंत्येष्टि संस्कार के लिए तत्काल 10हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के अलावा 1लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करवाई है। इसके अलावा सांसद अजय भट्ट के प्रभागीय वन अधिकारी तथा वन सचिव को आदेशित कर कहा है कि शेष राशि महिला के परिजनों को शीघ्र उपलब्ध करा दी जाए। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह काठगोदाम निवासी पुष्पा सांगुडी पत्नी मोहन सिंह सांगुडी मवेशियों के लिए आस पड़ोस की महिलाओं के साथ चारा लेने गौला बैराज से सटे जंगल गई थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इसी दौरान गुलदार ने पुष्पा सांगुडी के ऊपर हमला कर दिया, घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। साथ की अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भागा। सूचना पर स्थानीय लोग व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा महिला की तलाश की गई। टीम ने महिला का क्षत विक्षत शव बरामद कर लिया गया। इधर सांसद अजय भट्ट ने जंगली जानवरों के हमले से ग्रामीणों को सुरक्षित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर और अधिक गति लाने का भी आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जानमाल की हिफाजत सुरक्षित की जाए इसको लेकर के आवश्यक रणनीति एवं उपाय युद्ध स्तर पर शुरू कर दिए जाएं।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से Click Now ?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments