HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : यहां चला स्वच्छता अभियान, 100 झोले कचरा व प्लास्टिक एकत्रित

अल्मोड़ा : यहां चला स्वच्छता अभियान, 100 झोले कचरा व प्लास्टिक एकत्रित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोडा़

प्रारम्भ ग्रुप द्वारा ग्राम हवालबाग में युवा मंगल दल हवालबाग व स्कूली बच्चों के साथ मिलकर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 100 झोले भरकर कचरा व प्लास्टिक एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

गत दिवस प्लास्टिक मुक्त गांव अभियान के तहत स्वछता अभियान चलाया गया। जिसका उद्देश्य सभी ग्रामीण क्षेत्रों को प्लास्टिक मुक्त करने का लक्ष्य हासिल करना, आम नागिरकों को जागरूक करना, विशेष सफाई अभियान चलाना व कूड़े का उचित निस्तारण आदि था।

अभियान में इंटर कॉलेज हवालबाग और ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी के लगभग 50 बच्चों ने सहयोग किया। इस अभियान के तहत गांव के ग्राम प्रधान और युवा मंगल दल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष समेत 10 वॉलिंटियर्स सम्मिलित हुए। इस आयोजन में ग्राम सभा और सरकारी कार्यालय के आस-पास की सफाई का कार्य किया गया, जिसमें लगभग 100 झोले कूड़ा ओर प्लास्टिक एकत्रित हुआ। अभियान में प्रारम्भ ग्रुप से अमित साह, सूरज तड़ागी, उज्ज्वल नेगी, रविंद्र बिष्ट, लोकेश कला, रोहित नेगी, पीयूष नेगी, रितिक आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments