अयोध्या। अयोध्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद वहा लॉकडाउन में और सख्ती बड़ा दी गई है। इसके साथ ही एसएसपी आशीष तिवारी ने शहर का जायजा लिया और बाइक पर दो सवार व चार पहिया वाहन पर अधिक सवारी देखकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये। नवीन सब्जी मंडी में भी सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सब्जी के थोक विक्रेताओं को दी हिदायत। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर रद्द होगा मंडी का लाइसेंस। नवीन मंडी में लागू होगा टोकन सिस्टम। टोकन सिस्टम से ही खरीद बिक्री करने वाले किसान व खुदरा दुकानदार नवीन मंडी में करेंगे प्रवेश।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS









