HomeUttarakhandNainitalUOU ने की कई परीक्षाएं रद्द, इस तारीख को पूर्व केंद्रों पर...

UOU ने की कई परीक्षाएं रद्द, इस तारीख को पूर्व केंद्रों पर फिर होंगी परीक्षाएं

हल्द्वानी| उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने पूर्व में हुई कुछ परीक्षाओं के प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम के अनुरूप न होने पर इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। परीक्षाएं अब दोबारा से 10 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएंगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बताया गया है कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षा के बाद कुछ परीक्षार्थियों की ओर से विश्वविद्यालय को शिकायत की गई थी कि परीक्षा में प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप नहीं हैं। जिसकी जांच कराए जाने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से इन विषयों की परीक्षाओं को फिर से कराए जाने का निर्णय लिया गया है।

इन परीक्षाओं को कराया जाएगा दोबारा

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार के मुताबिक 3 अगस्त को आयोजित एमए शिक्षा शास्त्र, 30 अगस्त को आयोजित एमएससी रसायन विज्ञान, 5 सितंबर को आयोजित एमए समाजशास्त्र की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। इन परीक्षाओं को अब 10 सितंबर को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों में सुबह 9 से 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments