महिला से यौन संबंध बनाने के आरोप में बॉलीवुड अभिनेता KRK गिरफ्तार

0
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कमाल राशिद खान (फाइल फोटो)

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कमाल राशिद खान (KRK) को मुंबई पुलिस ने एक महिला से कथित तौर पर यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह मामला तीन साल पुराना है।


ADVERTISEMENTS

बिग बॉस हाउस के पूर्व साथी, केकेआर जो इससे पहले से ही 2020 तक के अपने विवादास्पद ट्वीट्स पर न्यायिक हिरासत में थे। केआरके को वर्सोवा पुलिस ने तलूजा जेल से हिरासत में ले लिया हैं। वर्सोवा पुलिस ने यहां बोरीवली के 24वें एमएम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उन्हें हिरासत में लिया।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, केआरके ने कथित तौर पर पीड़िता के साथ यौन संबंध बनाने कोशिश की और जनवरी 2019 के पहले सप्ताह में शिकायतकर्ता का हाथ पकड़ लिया था।

उल्लेखनीय है कि अभिनेता को पहली बार 29 अगस्त को 2020 से पहले के उनके ट्वीट्स को लेकर गिरफ्तार किया गया था। एक दिन बाद उन्हें बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत से भेजने से इनकार करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

कैटरीना, दीपिका को पीछे छोड़, तेजस्वी प्रकाश ने इंस्टाग्राम पर बनाया नया रिकॉर्ड

यह भी पढ़े : उत्तराखंड (वन दरोगा भर्ती फर्जीवाड़ा)-इन 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS