HomeBreaking Newsप्रियंका का BJP पर हमला- उत्तराखंड में भर्ती घोटालों का विशाल रैकेट...

प्रियंका का BJP पर हमला- उत्तराखंड में भर्ती घोटालों का विशाल रैकेट चल रहा

देहरादून| उत्तराखंड में विधानसभा सहित तमाम भर्तियों के विवाद में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोला है। शनिवार को अपने फेसबुक पेज में प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर हुए भर्ती घोटालों ने होनहार युवाओं को निराश किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ, राज्य के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और भ्रष्टाचार सामने आया है। वहीं, दूसरी ओर विधानसभा में हुई भर्तियों में भी भारी घोटाला सामने आया है। इसमें तमाम नेताओं के रिश्तेदारों और संबंधियों को बड़ी संख्या में पद बांटे गए।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इन घोटालों की जांच में नेता, पुलिसकर्मी, सचिवालय के कर्मचारी, आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारी, कुछ युवा, कोर्ट के कर्मचारी और कोचिंग सेंटर से जुड़े लोगों की संलिप्तता सामने आई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड में भर्ती घोटालों का कितना विशाल रैकेट चल रहा है।

युवाओं को भविष्य को अंधकार में डाल दिया – प्रियंका

इतने बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार ने एक बार फिर साबित किया है कि चाहे उत्तराखंड हो या उत्तर प्रदेश, भाजपा की सरकारें देशभर के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही हैं। लगातार हो रहे इन घोटालों ने योग्य और शिक्षित युवाओं को न सिर्फ निराश किया है, बल्कि उनके भविष्य को अंधकार में डाल दिया है।

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ

उत्तराखंड : गिरोह के सरगना मूसा और RMS के मालिक समेत 21 पर गैंगस्टर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments