HomeAccidentहल्द्वानी : केमू बस हादसा अपडेट - घायलों को भेजा गया अस्पताल

हल्द्वानी : केमू बस हादसा अपडेट – घायलों को भेजा गया अस्पताल

हल्द्वानी अपडेट | हल्द्वानी से अल्मोड़ा को सवारी लेकर जा रही केमू (KMOU) की बस दो गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 30 से अधिक यात्री सवार बताये जा रहे है, जिसमें से कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। वहीं सूचना मिलने पर ज्योलिकोट पुलिस मौके पर पहुंच गई है, घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है। बस पैराफिट तोड़ सड़क के नीचे पलट गई। गनीमत यह रही कि सड़क के किनारे पेड़ होने के चलते हैं बस गहरी खाई में गिरने से बच गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से बस संख्या यूके-04- पीए-0954 यात्रियों को लेकर अल्मोड़ा की तरफ जा रही थी। दोगांव के पास पहुंचते ही अचानक बस चालक नियंत्रण खो बैठा। जिससे बस सड़क किनारे पैराफिट तोड़ते हुए पलट कर खाई की ओर गिर गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि खाई में पेड़ों से टकराकर बस रुक गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसा होता देख अन्य वाहन चालक और स्थानीय लोगों ने खाई में उतर कर घायलों को खाई से निकाला।

केमू की बस हादसे का शिकार

सूचना के बाद ज्योलीकोट और तल्लीताल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि फिलहाल घायलों को निकाला जा रहा है। करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से चोटिल है। जिनको निजी वाहनों से हल्द्वानी उपचार के लिए भिजवाया गया है। फिलहाल बस चालक का पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

इधर केमू सूत्रों के अनुसार वाहन संख्या UK04PA0954 जो कि हल्द्वानी से 2 बजे चला था, वह दोगांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, लेकिन यात्रियों को कोई गम्भीर चोट नहीं आई है। वाहन चालक व परिचालक का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्टेयरिंग अचानक लॉक होने से यह हादसा हो गया। घबराहट में चालक मौके से भाग गया।

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments