सोमेश्वर : थाना प्रभारी रमेश बोहरा का तबादला, विदाई दी

0

सोमेश्वर। सोमेश्वर के थाना प्रभारी रमेश बोहरा का तबादला रानीखेत कोतवाली में हो गया है। तबादला होने पर उन्हें लोगों ने भावभीनी विदाई दी। उनके कार्यकाल व कार्यों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विदाई कार्यक्रम में श्री बोहरा के कार्यकाल की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे अपनी ड्यूटी के पूरे पाबंद हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी, बिक्री पर नियंत्रण करने समेत यातायात व्यवस्था सुधारने व शांति कायम करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके साथ ही कोरोना काल में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। वक्ताओं ने कहा कि कोतवाल रमेश बोहरा ने क्षेत्र में पूरी ईमानदारी व पूरी सत्यनिष्ठा से कार्य करते आ रहे हैं। रानीखेत स्थानांतरित हुए कोतवाल रमेश बोहरा ने सभी का सहयोग के ​लिए के आभार जताया। विदाई कार्यक्रम में व्यापार मण्डल अध्यक्ष आनंद सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने शुभकामनाएं दी। विदाई में प्रकाश चन्द्र, गोविंद मेहता, सुन्दर परिहार, रितू कोरंगा, मनीष गोस्वामी समेत स्टाफ के अन्य लोग व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1