HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : सेल्फी लेते वक्त नदी में जा गिरा छात्र, मौत

उत्तराखंड ब्रेकिंग : सेल्फी लेते वक्त नदी में जा गिरा छात्र, मौत

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER

यहां एक छात्र सेल्फी लेते वक्त अचानक पांव फिसलने से नदी में जा गिरा। युवक को पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषत कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा उत्तरकाशी जनपद के जोशियाड़ा बैराज के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि जोशियाड़ा में किराए के आवस में रहने वाला डुंडा ब्लॉक के धनारी फोल्ड स्थित बमणगांव का निवासी मनीष उनियाल 15 साल पुत्र दुर्गा प्रसाद को बुखार आ गया था। जिस कारण वह दवा लेने उत्तरकाशी बाजार गया। लौटते वक्त जोशियाड़ा बैराज पर खड़े होकर वह सेल्फी लेने लगा।

इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नदी में जा गिरा। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने उसे नदी से बेहोशी की हालत में निकाला। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मनीष उनियाल गणेश दत्त विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उत्तरकाशी का छात्र था।

यह भी पढ़े : Nainital High Court ने किए कई जजों के प्रमोशन और तबादले, देखें लिस्ट

यह भी पढ़े : KBC में अमिताभ के साथ नजर आएंगे हल्द्वानी के प्रशांत शर्मा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments