ITBP बस दुर्घटना अपडेट : अबतक 7 जवान शहीद, आठ गंभीर रूप से घायल

0
ITBP bus accident

ITBP बस दुर्घटना अपडेट

डीजी आईटीबीपी, एसएल थाओसेन ने बताया, आईटीबीपी बस दुर्घटना में हमारे सात जवानों की जान चली गई है। गंभीर रूप से घायल आठ जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है, अन्य का अनंतनाग के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।


ADVERTISEMENTS

उधर जम्मू-कश्मीर में डीआईजी अनंतनाग, रनबीर सिंह ने बताया, गंभीर रूप से घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में ले जाया गया। अनंतनाग अस्पताल में भर्ती बाकी जवानों की हालत स्थिर है।

जम्मू और कश्मीर| जम्मू कश्मीर के चंदनवाड़ी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में लगे ITBP जवानों को ले जा रही बस का एक्सीडेंट (ITBP Bus Accident) हो गया। इस हादसे में 6 जवान शहीद हो गए। जबकि 30 जवान घायल हुए हैं। इन्हें एयरलिफ्ट कर श्रीनगर आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

ITBP जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त

आईटीबीपी जवानों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। तभी बस के ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई। इस बस में 39 जवान सवार थे। इनमें से 37 जवान ITBP के थे, जबकि 2 जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे।

हादसे में 6 जवान शहीद – 30 घायल

चंदनवाड़ी पहलगाम से 16 किमी दूर है। हाल ही में अमरनाथ यात्रा समाप्त हो गई है। ऐसे में इस यात्रा में तैनात किए गए सुरक्षाबल के जवान अपनी-अपनी टुकड़ियों में लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये जवान भी अपनी ड्यूटी करके वापस लौट रहे थे। तभी ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई। बस काफी नीचे नदी के किनारे खाई में गिरी है। हादसे में 6 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि 30 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया है। जिन जवानों को हल्की चोटें आई हैं, उन्हें इलाज के लिए पहलगाम भेजा गया है।

ITBP bus accident फोटो साभार – ANI

रेस्क्यू अभियान जारी

बताया जा रहा है कि जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, उसके पीछे आईटीबीपी की एक और बस थी। इसमें कमांडो सवार थे। जैसे ही आगे वाली बस दुर्घटनाग्रस्त हुई (ITBP Bus Accident), दूसरी बस में बैठे कमांडो उतरकर तुरंत रेस्क्यू अभियान में जुट गए है।

ITBP PRO ने बताया

ITBP PRO ने बताया, आईटीबीपी बस दुर्घटना (ITBP Bus Accident) में हमारे 6 जवानों की जान गई है, 30 घायल हुए हैं। हम घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराएंगे। आईटीबीपी मुख्यालय स्थिति पर नजर रखे हुए है। जवान अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से लौट रहे थे। प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुःख जताया

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में आईटीबीपी कर्मियों के अनमोल जीवन का दुखद नुकसान मुझे दुख से भर देता है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Big Update Haldwani : मौसम बना खलल – शहीद का शव आज शाम तक हल्द्वानी पहुंचने की उम्मीद

ADVERTISEMENTS