HomeUttarakhandNainitalगुरु गोरखनाथ मंदिर में भागवत जारी, कथा-श्रवण को पहुंच रहे ग्रामीण

गुरु गोरखनाथ मंदिर में भागवत जारी, कथा-श्रवण को पहुंच रहे ग्रामीण

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी

ADVERTISEMENTS

विकासखंड रामगढ़ के ग्राम चोपड़ा स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में भागवत का आयोजन जारी है। बड़ी संख्या में यहां पहुंच कर श्रद्धालु कथा-श्रमण का लाभ उठा रहे हैं।

कथा में सोमवार को कथा वाचक पंडित आचार्य नीरज त्रिपाठी ने कृष्ण जन्मोत्सव, बाल गोपाल कृष्ण व गोप बालकों की क्रीडाओं का वर्णन किया। कथाकार ने कहा कि भगवान अंतर्यामी असीम शक्ति के पूंज हैं, लेकिन उन्होंने अधर्म का नाश और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए श्रीकृष्ण और श्रीराम सहित दशावतार धारण किए। कथाकार ने गृहस्थ में रह कर सदाचार, परोपकार और सत्य के आधार पर जीवन जीने तथा सत्संग के जरिए सर्वव्यापी ईश्वर का नाम स्मरण करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भगवत स्मरण धर्म, अर्थ, काम मोक्ष प्राप्ति का सरलतम मार्ग है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments