HomeUttarakhandAlmoraएक प्रेरणा : उत्तराखंड की शान : लक्ष्य सेन, "यूं ही कोई...

एक प्रेरणा : उत्तराखंड की शान : लक्ष्य सेन, “यूं ही कोई इतिहास नहीं रचता”

ADVERTISEMENTS

उत्तराखण्ड के एक छोटे से शहर में जन्मे युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने बर्मिंघम में हाल में ही आयोजित कौमन वेल्थ गेमस 2022 में स्वर्ण पदक जीत कर विदेशी ज़मीन में भारतीय परचम लहरा कर इतिहास रच डाला है। उक्त आलेख में लेखिका दिया औड्री मार्कस ने लक्ष्य के जीवन संघर्षों पर संक्षिप्त प्रकाश डालने का प्रयास किया है – संपादक

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

लक्ष्य का जन्म 16 अगस्त 2001 में उत्तराखण्ड के एक छोटे से शहर अल्मोड़ा में हुआ। लक्ष्य के लहू में बैडमिंटन उनके दादा स्व. सीएल सेन एवं उनके पिता डीके सेन से ही आया। लक्ष्य के पहले कोच उनके पिता ही थे, जिन्होंने लक्ष्य में बैडमिंटन की बुनियाद मात्र 03 वर्ष की आयु में रखी, जिस उम्र में बच्चे ठीक से बोल नहीं पाते उस उम्र में उनके पिता ने देश के स्वर्णिम भविष्य की बुनियाद रख दी। विदित है कि रिमोट वाली गाड़ी के शौकीन लक्ष्य ने अपने बचपन में बच्चों वाले खेल छोड़ बैडमिंटन रैकेट पकड़ लिया था।

एक टीवी इंटरव्यू में लक्ष्य के पिता डीके सेन ने बताया कि लक्ष्य ने मलेश्यिा में एक टूर्नामेंट के बाद रिमोट वाली गाड़ी खरीदी जिससे यह प्रत्यक्ष है कि लक्ष्य अपना बचपन पुनः जी रहा है। यह एक उदाहरण है आज के युवा के लिये, कि किस तरह अपनी इच्छाओं को छोड़ कर अपने लक्ष्य को कैसे छुआ जा सकता है। लक्ष्य ने अल्मोड़ा जैसे छोटे से शहर से सश्रम अपना सफर शुरु किया। पहाड़ के लोग जानते हैं पिछड़ने के बाद जीतना क्या होता है, लक्ष्य इसका जीता-जागता उदाहरण है। लक्ष्य सेन ने कम सुविधाओं, लेकिन दृढ़ आत्मविश्वास के साथ कई उतार-चढ़ावों के बावजूद कामन वैल्थ गेम्स तक का सफर कई कठिनाइयों के साथ पूरा किया है।

आज के इस दौर में जहां माता-पिता अपने बच्चों को डॉक्टर व इंजीनियर बना देखना चाहते हैं, वहीं लक्ष्य ने साबित कर दिया है कि मंजिल खेल के क्षेत्र में भी पाई जा सकती है। लक्ष्य की इस सफलता का श्रेय उसके अथक परिश्रम एवं उस माता पिता को जाता है, जिन्होंने अपने सुपुत्र के सपनों को पूरा करने में उसका पूर्ण सहयोग दिया। वहीं उस गुरु को भी नहीं भूला जा सकता जिसने लक्ष्य नामक हीरे को तराश कर इस देश के मस्तक पर सजा दिया। वर्तमान में लक्ष्य सेन पादुकोण अकादमी में अपने गुरु के नेतृत्व में अभ्यास कर रहे हैं। आज सिर्फ अल्मोड़ा ही नहीं परंतु पूरे राष्ट्र को लक्ष्य पर गर्व है।

लेखन – दिया औड्री मार्कस

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments