बड़ी खबर : मनमोहन सिंह चौहान बने पंतनगर विश्वविद्यालय के नए कुलपति

देहरादून। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर को नया कुलपति मिल गया है। नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल, हरियाणा के निदेशक डॉक्टर मनमोहन सिंह चौहान (Dr Manmohan Singh Chauhan) को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर का कुलपति बनाया गया हैं।
जारी आदेश के मुताबिक उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। स्थायी कुलपति मिलने से विवि के रुके हुए कामों में तेजी आने की संभावना है।
वर्तमान में पंत विवि के कार्यवाहक कुलपति डॉक्टर एके शुक्ला हैं। इससे पहले डॉक्टर तेज प्रताप सिंह की तीन साल के लिए स्थायी नियुक्ति हुई थी। तीन साल के बाद स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हो सकी तो डॉक्टर तेज प्रताप का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया गया था। इसके बाद विवि के कुलसचिव डॉक्टर एके शुक्ला को कार्यवाहक कुलपति बनाया गया था। देखें आदेश (G.B. Pant University Of Agriculture & Technology (GBPUAT), Pantnagar) | G. B. Pant University of Agriculture
यह भी पढ़े : 38 साल पहले शहीद हुए चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर पहुंचेगा हल्द्वानी
