HomeBreaking NewsUKSSSC Exam Leak Case : अब सरकारी स्कूल का टीचर गिरफ्तार

UKSSSC Exam Leak Case : अब सरकारी स्कूल का टीचर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC भर्ती पेपर लीक मामले में STF की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अब सरकारी स्कूल के अध्यापक को गिरफ्तार किया है। मामले में यह 17वीं गिरफ्तारी है।

उत्तरकाशी में तैनात शिक्षक गिरफ्तार

एसटीएफ ने शासकीय इंटरमीडिएट कॉलेज नेटवाड, मोरी जनपद उत्तरकाशी में शिक्षक तनुज शर्मा निवासी रायपुर को पकड़ा, जिसके बाद उसने पुलिस हिरासत में कई राज खोले। वहीं इसके बाद एसटीएफ ने एक ही क्षेत्र के सैकड़ों नकलची अभ्यर्थियों को चिन्हित कर लिया है।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया…

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि, यूकेएसएसएससी परीक्षा लीक मामले में मास्टरमाइंड तनुज शर्मा को गिरफ्तार किया है। उन्हें उत्तरकाशी के शासकीय इंटरमीडिएट कॉलेज नेटवाड में शिक्षक के पद पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया उत्तराखंड नकल माफियाओं के तार उत्तर प्रदेश के शातिर लोगों से जुड़े हैं। अंतरराज्यीय नकल माफिया का पर्दाफाश होगा। कहा कि नकल गैंग की पूरी नकेल जल्दी होगी। उत्तरप्रदेश के कुछ जिलों में टीमें रवाना की जा रही है। मामले में यह 17वीं गिरफ्तारी है।

शुक्रवार को एक और अपर निजी सचिव गिरफ्तार हुआ

बता दें, इससे पहले शुक्रवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने सचिवालय के एक और अपर निजी सचिव को गिरफ्तार कर किया था। आरोप है कि न्याय विभाग में कार्यरत अपर निजी सचिव ने दो अभ्यर्थियों को पेपर उपलब्ध कराया था। इसके एवज में अभ्यर्थियों से 18-18 लाख रुपये में सौदा किया था।

यह भी पढ़े : कौन थे देश के पहले आईएएस अफसर? जो बने 21 की उम्र में सिविल सर्वेंट – पढ़े स्टोरी

अब तक 17 लोग गिरफ्तार – अभियुक्तों के नाम

1- शूरवीर सिंह चौहान
2- कुलवीर सिंह (स्वामी डेल्टा कोचिंग सेन्टर करनपुर देहरादून)
3- मनोज जोशी पीआरडी (पीआरडी पूर्व कर्मचारी UKSSSC रायपुर देहरादून)
4- गौरव नेगी
5- जयजीत दास (प्रोग्रामर, प्रिंटिंग प्रेस लखनऊ यूपी)
6- मनोज जोशी कनिष्ठ सहायक (कनिष्ठ सहायक सितारगंज न्यायालय ऊधमसिंहनगर)
7- अभिषेक वर्मा (कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस लखनऊ यूपी)
8- दीपक चौहान (मेडिकल यूनिवर्सिटी हे.न.ब. सेलाकुई में संविदा कर्मचारी)
9- भावेश जगूडी (मेडिकल यूनिवर्सिटी हे.न.ब. सेलाकुई में संविदा कर्मचारी)
10- दीपक शर्मा
11- अमरीष कुमार (उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी ऊधमसिंहनगर में नियुक्त)
12- महेन्द्र चौहान (कनिष्ठ सहायक नैनीताल न्यायालय में)
13- हिमांशु काण्डपाल (कनिष्ठ सहायक रामनगर न्यायालय में)
14- तुशार चौहान
15- गौरव चौहान (अपर निजी सचिव, सचिवालय उत्तराखण्ड)
16- सूर्य प्रताप (निजी सचिव सचिवालय उत्तराखण्ड)
17- उत्तरकाशी में तैनात शिक्षक तनुज शर्मा निवासी रायपुर

ये है मामला

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने स्नातक स्तरीय परीक्षा गत वर्ष दिसंबर में कराई थी। इसके बाद से ही लगातार इसमें धांधली की बात सामने आ रही थी। बीती 22 जुलाई को मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। तब इसकी जांच एसटीएफ को सौंपी गई। इसके बाद से ही एसटीएफ कड़ियां जोड़कर पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े : तिरंगा बयान प्रकरण : उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments