उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर

0

देहरादून। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (BJP State President Mahendra Bhatt) की ओर से दिए बयान के विरोध में एक अधिवक्ता देवेन्द्र राणा की ओर से देहरादून राजपुर रोड स्थित धारा चौकी में तहरीर दी गई है।


ADVERTISEMENTS

तहरीर में अधिवक्ता की ओर से भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। कुछ दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से एक बयान जारी किया था कि कोई घर तिरंगा लगने से न छूटे।

महेंद्र भट्ट ने कहा था कि वैसे भी जिस घर में तिरंगा नहीं लगा होगा, उस घर को लोग विश्वास की नजर से नहीं देख पाएंगे। उनके इस बयान का जगह-जगह विरोध चल रहा है। शनिवार को अधिवक्ता डीएस राणा की ओर से इस संबंध में तहरीर दी गई है।

किसी को तिरंगा लगाने में क्या परेशानी हो सकती है

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आह्वान किया था कि जो तिरंगा नहीं लगाएगा, उसका समाज विश्वास नहीं करेगा। होना यह चाहिए कि हर घर में तिरंगा दिखाई दे।

जिस पर शुक्रवार को उन्होंने स्पष्टीकरण दिया और कहा कि उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे अपने घर के सबसे छोटे सदस्य से तिरंगा लगवाएं।

कार्यकर्ताओं से तिरंगे के साथ फोटो खींचकर भेजने को कहा

साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से तिरंगे के साथ फोटो खींचकर भेजने को कहा था। उन्होंने कहा कि वैसे भी यह स्वाभाविक है, किसी को स्वतंत्रता दिवस के दौरान तिरंगा लगाने में क्या परेशानी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री पूरे देश का होता है। फिर चाहे कांग्रेस हो या अन्य दल, सभी को तिरंगा लगाना चाहिए।

मौसम अपडेट : उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1