HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : होनहार बिटिया मनीषा, मार्गदर्शक शिक्षिका सोनिका नेगी सम्मानित

अल्मोड़ा : होनहार बिटिया मनीषा, मार्गदर्शक शिक्षिका सोनिका नेगी सम्मानित

ADVERTISEMENTS

✒️ नगर पंचायत अध्यक्ष ने प्रदान की 5100 की नगद धनराशि

✒️ शिक्षिका सोनिका नेगी ने की उच्च शिक्षा का खर्च उठाने की घोषणा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट (अल्मोड़ा) की होनहार छात्रा मनीषा आर्या और उनकी मार्गदर्शक शिक्षिका सोनिका नेगी को नगर पंचायत अध्यक्ष और शिक्षक संघ द्वाराहाट द्वारा सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह ने छात्रा को पुरस्कार स्वरूप 5100 रूपये की नकद धनराशि प्रदान करने के साथ ही सीएम द्वारा भी आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। वहीं शिक्षिका सोनिका नेगी ने छात्रा की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसकी उच्च शिक्षा का खर्चा स्वयं उठाने की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट (अल्मोड़ा) की छात्रा मनीषा आर्या का विज्ञान मॉडल अपनी मार्गदर्शक शिक्षिका सोनिका नेगी के सहयोग से 47वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (एनसीईआरटी) नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया गया था। सम्मान समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह ने कहा कि इस सम्मान का उद्देश्य प्रतिभावान छात्रा का उत्साहवर्धन करना है। बालिका ने जिस तरह से अपनी प्रतिभा दिखाई है, वह उसके कठिन परिश्रम व शिक्षक के मार्गदर्शन का परिणाम है। नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह ने छात्रा को पुरस्कार स्वरूप 5100 की धनराशि नकद प्रदान की। साथ ही भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री द्वारा भी छात्रा को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर अन्य गणमान्य लोगों ने भी उपस्थित रहकर द्वाराहाट की प्रतिभावान बेटी की हौसला अफजाई की।

इधर नवाचारी सोच से युक्त मार्गदर्शक शिक्षिका द्वारा द्वाराहाट की बालिकाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करने में महत्वपूर्ण योगदान देने के कारण शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने उत्कृष्टता सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें छात्रा और मार्गदर्शक शिक्षिका को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मार्गदर्शक शिक्षिका सोनिका नेगी हमेशा से ही अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। शिक्षा के साथ-साथ छात्रों में उनकी रूचि और योग्यतानुसार रचनात्मकता का भी सृजन हो इसके लिए हर संभव प्रयासरत रही हैं। इनके मार्गदर्शन में अब तक विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओ में सफलता अर्जित कर अनेको कीर्तिमान स्थापित किया है। अत्यंत चुनौतीपूर्ण वर्ष 2020 में मनीषा ने अपनी मार्गदर्शक शिक्षिका के मार्गदर्शन में ऑनलाइन अपने मॉडल का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर में किया तथा बेहतरीन उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

शिक्षिका सोनिका नेगी ने कहा कि मनीषा के घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है। अतः छात्रा की उच्च शिक्षा का खर्चा स्वयं उठाएंगी। बालिका सशक्तिकरण हेतु यह उनका प्रयास है। कार्यक्रम में छात्रा मनीषा और उसके अभिभावकों और ग्राम प्रधान ने शिक्षिका एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जुगल किशोर आर्य, शिक्षक संघ उपाध्यक्ष भास्कर काला, माया मेहरा, सुनीता त्रिपाठी, हेमा त्रिपाठी, नीलम सैनी, बबीता आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे। मंच का संचालन महामंत्री बिशन सिंह बिष्ट ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments