HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : पुण्यतिथी पर समाजवादी महिला सभा ने याद किए पूर्व...

हल्द्वानी न्यूज : पुण्यतिथी पर समाजवादी महिला सभा ने याद किए पूर्व पीएम चंद्रशेखर

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की 13वीं पुण्यतिथी पर समाजवादी महिला सभा की सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रेखा सरोहा के डहरिया स्थित निवास स्थाान पर किया गया। इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष एड. रेखा सरोहा ने और संचालन पूर्व प्रदेश सचिव जया बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के जिला अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि स्व. चंद्र शेखर एक महान समाजवादी नेता थे। उन्होंने अपनी तमाम जिंदगी समाज के उत्थान के लिए संघर्ष करते हुए गुजार दी। उन्होंने कहा कि युवा तुर्क कहे जाने वाले स्व. चंद्र शेखर एक मात्र ऐसे नेता हुए जिन्होंने बिना राज्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री बने बिना सीधे प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल किया।

उन्होंने कहा कि चंद्र शेखर जी प्रखर वक्ता,लोकप्रिय राजनेता, लेखक व बेबाक समीक्षक बने व खुलकर बात करने के लिए विख्यात रहे। रेखा सरोहा ने कहा कि सभी को चंद्रशेखर द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में विनीत कुमार, विनय शर्मा, रितु, शिवा सिंह, शिवानी सिंह, लीलावती, हेमा शर्मा, देवांश, भगवती बिष्ट, प्रभा व हर्षिता कुमारी आदि लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments