HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : एम्स के दो डाक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले

ब्रेकिंग न्यूज : एम्स के दो डाक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले

ADVERTISEMENTS

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में संस्थान के दो चिकित्सक कोरोना पाजिटिव मिले हैं। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि संस्थान में की गई सेंपलिंग में 6 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि एम्स में डी.एम. नेफ्रोलॉजी कोर्स की 30 वर्षीय महिला चिकित्सक जो कि बीती 6 जुलाई को एम्स ओपीडी में आई थीं, जहां उनका कोविड सैंपल लिया गया था, जो कि पॉजिटिव पाया गया है।

जिसके बाद उन्हें एम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल निवासी 30 वर्षीय महिला चिकित्सक 6 जुलाई को हावड़ा कोलकाता से ऋषिकेश आई थी जिसके बाद से उन्हें सीमा डेंटल कॉलेज ऋषिकेश में क्वारंटाइन किया गया था। दूसरे एम्स के एनाटॉमी विभाग के 28 वर्षीय जूनियर रेजिडेंट हैं जो कि गौतमबुद्धनगर उत्तरप्रदेश निवासी हैं। वह 1 मार्च से वह अवकाश पर थे। जो कि 6 जुलाई को नोएडा से ऋषिकेश पहुंचे। इसके बाद उसी दिन उनका कोविड सेंपल लिया गया व उन्हें सीमा डेंटल कॉलेज में क्वारंटाइन कर दिया गया।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से Click Now

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments