HomeUttarakhandDehradunलाइफ केयर में रक्तदान शिविर, एसपी ट्रैफिक कोंडे ने भी किया ब्लड...

लाइफ केयर में रक्तदान शिविर, एसपी ट्रैफिक कोंडे ने भी किया ब्लड डोनेट

देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ते हुए कोरोना व डेंगू मरीजों की संख्या व खून की कमी को देखते हुए लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक उमेश शर्मा काऊ और एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए। एक रक्तदाता एक साथ तीन लोगों का जीवन बचा सकता है। शिविर में 50 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर महंत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कोरोना काल में समझ में आई रक्त की महत्ता : काऊ

धर्मपुर डांडा राजीव नगर स्थित लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर में रक्ततान शिविर का उद्घाटन करते हुए विधायक काऊ ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में रक्त की महत्ता समझ में आई। उन्होंने लोगों से अपील की कि साल में एक बार जरूर रक्तदान करें। शिविर में एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह हर साल दो या तीन बार रक्तदान करते हैं। उनके अनुसार दवाएं तो मिल जाती हैं लेकिन मानव जीवन को बचाने के लिए रक्त कहीं नहंी मिलता।

सेंटर का है यह आठवां रक्तदान शिविर : राजेश रावत

लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर के संचालक राजेश रावत ने बताया कि यह सेंटर का आठवां रक्तदान शिविर है। वह स्वयं अब तक 16 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर स्वस्थ रहता है और नये रक्त का निर्माण होता है। शिविर में 100 से अधिक लोग रक्तदान को पहुंचे लेकिन स्वास्थ्य कारणों से बड़ी संख्या में लोग रक्तदान नहीं कर पाये। इस मौके पर रक्तदान को पहुंचे लोगों की शुगर व ईसीजी जांच भी निशुल्क की गई।

रक्तदान से होता है शरीर निरोगी, शरीर में होता है नए खून का संचार : डॉ. मनोज कुमार

रक्तदान शिविर में मौजूद सीनियर फिजिशियन डा. मनोज कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि रक्तदान महादान है क्योंकि रक्तदान कृत्रिम नहीं बनता। कोरोना वैक्सीन लगाने वाले लोग भी वैक्सीनेशन के सात दिन बाद रक्तदान कर सकते हैं। हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं का सर्किल महज 120 दिन होता है। ऐसे में नये रक्त की जरूरत होती है। यदि रक्तदान किया जाता है इससे व्यक्ति निरोग रहता है और उसके शरीर में नये खून का संचार होता है।

18 से 60 साल का हर व्यक्ति कर सकता है रक्तदान – डॉ. नवल किशोर मिश्रा

शिविर में आम जनमानस को रक्तदान के लिए जागरूक कर रहे सीनियर पैथोलॉजिस्ट डा. नवल किशोर मिश्रा के अनुसार 18 साल की उम्र से 60 साल की उम्र तक का व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के महज 24 घंटे की अवधि में दोबारा से रक्त बन जाता है। रक्तदाता को कतई घबराना नहीं चाहिए। रक्तदान को लेकर जागरूकता की जरूरत है। रक्तदान से कोई शारीरिक कमजोरी नहीं आती। इस मौके में राजेश रावत, शेखर, राकेश बिजल्वाण, रमन जायसवाल, बिजेन्द्र रावत, विशेष, विजय उनियाल, प्रकाश बडोनी, संदीप, पूनम, प्रियंका, अमित चंद्र, आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments