HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा जिले में विधायक मनोज तिवारी संभालेंगे अभियान की कमान

अल्मोड़ा जिले में विधायक मनोज तिवारी संभालेंगे अभियान की कमान

ADVERTISEMENTS

प्रदेश संयोजक कुंजवाल ने सौंपी ‘भारत जोड़ो एवं तिरंगा पदयात्रा’ की जिम्मेदारी
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 9 से 15 अगस्त 2022 तक आहूत ‘भारत जोड़ो एवं तिरंगा पदयात्रा’ की जिम्मेदारी अल्मोड़ा जनपद में विधायक मनोज तिवारी को सौंपी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के संस्तुति पर पदयात्रा अभियान के प्रदेश संयोजक गोविंद सिंह कुंजवाल ने मनोज तिवारी को यह दायित्व सौंपा है।

प्रदेश संयोजक गोविंद सिंह कुंजवाल ने एक बयान में बताया कि अल्मोड़ा जिले के विभिन्न विकासखंडों में कार्यक्रम के संचालन के लिए ब्लॉक अध्यक्षों के साथ ब्लॉक संयोजको को जिम्मेदारी दी गई है। धौलादेवी में पूरन सिंह बिष्ट, कांग्रेस के नवीन ब्लाक जागेश्वर में कुंदन सिंह रौतेला एवं दीवान राम आर्य, लमगडा में गोपाल सिंह चौहान एवं दीवान सिंह सतवाल, सोमेश्वर में बालम सिंह भाकुनी एवं दिनेश नेगी, हवालबाग द्वितीय में रमेश सिंह भाकुनी, मझखाली में ललित सिंह मेहता, ताकुला में राजेंद्र बाराकोटी, भैंसियाछाना में भुवन चंद पांडे, हवालबाग द्वितीय में भूपेंद्र सिंह भोज, अल्मोड़ा नगर में ताराचंद्र जोशी एवं परितोष जोशी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। प्रदेश संयोजक कुंजवाल ने विश्वास जताया है कि जनपद के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेतागण संगठित होकर उक्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान करेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments