किच्छा न्यूज़ : यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर झूठे मुकदमे के आरोप में सरकार का पुतला फूंका

0

किच्छा। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए किच्छा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के पुतले के साथ प्रदर्शन करते हुए दीनदयाल चौक पर नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस के जिला प्रवक्ता फिरदौस सलमानी तथा युवा नेता अक्षय बाबा के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता नगर के रोडवेज बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने रोडवेज बस स्टैंड से दीनदयाल चौक तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।


ADVERTISEMENTS

दीनदयाल चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी तथा विकास विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, परंतु भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लालकुआं में शांति पूर्वक व लोकतांत्रिक तरीके से राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद भाजपा सरकार के दबाव में प्रशासन द्वारा कांग्रेसियों पर झूठे मुकदमे दर्ज करते हुए उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों पर दर्ज हुए झूठे मुकदमे वापस करने तथा मुकदमे दर्ज करने के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता यूथ कांग्रेस फिरदौस सलमानी, कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, युवा नेता अक्षय बाबा, बंटी पपनेजा, सरण जीत सिंह पूरेवाल, जाकिर अंसारी, विक्रम कोरंगा, रिजवान अंसारी, विनोद मौर्य, ऋषि कालरा, शोएब अहमद, वाहिद अंसारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1