HomeRailwayकाठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल ट्रेन को लेकर अपडेट

काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल ट्रेन को लेकर अपडेट

ADVERTISEMENTS

बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व से चलायी जा रही निम्नलिखित गाड़ियों के संचलन अवधि में निम्नवत विस्तार किया गया है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।

➡️ बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को चलने वाली 09005 बान्द्रा टर्मिनस-इज्जतनगर द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 29 जुलाई, 2022 तक तीन फेरों के लिये बढ़ाया जायेगा।
➡️ इज्जतनगर से प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को चलने वाली 09006 इज्जतनगर-बान्द्रा टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 29 जुलाई, 2022 तक तीन फेरों के लिये बढ़ाया जायेगा।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

➡️ मुम्बई सेन्ट्रल से बुधवार को चलने वाली 09075 मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 27 जुलाई, 2022 तक एक फेरे के लिये बढ़ाया जायेगा।
➡️ काठगोदाम से गुरुवार को चलने वाली 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 28 जुलाई, 2022 तक एक फेरे के लिये बढ़ाया जायेगा।

➡️ ऊधना से प्रत्येक मंगलवार को चलने वाली 09013 ऊधना-बनारस साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 27 सितम्बर, 2022 तक नौ फेरों के लिये बढ़ाया जायेगा।
➡️ बनारस से प्रत्येक बुधवार को चलने वाली 09014 बनारस-ऊधना साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 28 सितम्बर, 2022 तक नौ फेरों के लिये बढ़ाया जायेगा।

➡️ मुम्बई सेन्ट्रल से प्रत्येक शनिवार को चलने वाली 09185 मुम्बई सेन्ट्रल-कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 06, 13, 20 अगस्त एवं 17 तथा 24 सितम्बर, 2022 को पॉच फेरों के लिये बढ़ाया जायेगा।
➡️ कानपुर अनवरगंज से प्रत्येक रविवार को चलने वाली 09186 कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 07, 14, 21 अगस्त एवं 18 तथा 25 सितम्बर, 2022 को पॉच फेरों के लिये बढ़ाया जायेगा।

ऊधम सिंह नगर : हल्द्वानी निवासी कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments