HomeUttarakhandDehradunविधानसभा सचिवालय के अन्य विभागों में तैनात कर्मियों का अटैचमेंट समाप्त

विधानसभा सचिवालय के अन्य विभागों में तैनात कर्मियों का अटैचमेंट समाप्त

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने बड़ा फैसला लिया है, विधानसभा सचिवालय के वे अधिकारी व कर्मचारी जो अन्य विभागों में सम्बद्ध हैं, उनका अटैचमेंट समाप्त कर दिया गया है। इस संबंध में बुधवार 20 जुलाई को आदेश जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले के बाद विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल द्वारा बकायदा आदेश जारी कर ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों को वापस विधानसभा में अपनी सेवाएं देने के लिए आदेश जारी कर दिया है और जो अधिकारी और कर्मचारी विधानसभा छोड़ दूसरे कार्यालय में विभागों में सेवाएं दे रहे थे उनके अटैचमेंट को निरस्त कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक विधानसभा सचिवालय के लगभग 30 अधिकारी व कर्मचारी अन्य विभागों व मंत्रालयों में लंबे समय से सम्बद्ध है। इस नए आदेश के बाद सभी कर्मी मूल तैनाती स्थल विधानसभा सचिवालय लौटेंगे।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के नए कुलपति बने प्रो ओम प्रकाश सिंह नेगी, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments