HomeUttarakhandDehradunदेहरादून : मुख्य सचिव ने की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए...

देहरादून : मुख्य सचिव ने की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बुधवार को अपने सचिवालय स्थित सभागार में बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा के दौरान विभागों को परियोजनाओं में तेजी लाते हुए समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धीमी गति से चल रही परियोजनाओं की वे स्वयं मासिक समीक्षा करेंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि अंडर पाइपलाइन परियोजनाओं में यह ध्यान रखा जाए कि किसी अन्य विभाग द्वारा उस क्षेत्र के लिए उसी प्रकार का प्रोजेक्ट शुरू न किया जा रहा हो। सम्बन्धित विभाग आपसी सामंजस्य से काम करें और डुप्लिकेसी से बचने के लिए एक सिस्टम विकसित करें।

मुख्य सचिव ने केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेना सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी योजनाओं की सूची तैयार की जाए और प्रगति के अनुसार समीक्षा करें।

बैठक के दौरान सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव रंजना, सीईओ स्मार्ट सिटी सोनिका सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हल्द्वानी से पहाड़ आ रहे रसोई गैस ट्रक ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments