हल्द्वानी (अलर्ट जारी) : SDM मनीष कुमार ने जारी किया अपना मोबाइल नंबर

0

हल्द्वानी अपडेट। नैनीताल जिले में मौसम विभाग का रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जिसके चलते डीएम नैनीताल ने जनपद के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।


ADVERTISEMENTS

ऐसे में एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा पानी के बहाव के समय नदी नाले और रपटे को अनावश्यक रूप से पार ना करें, पानी का जलस्तर कम होने के बाद ही लोग अपने गंतव्य को जाएं।

इसके अलावा उन्होंने गौला नदी के किनारे रहने वाले लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि बरसात को देखते हुए किसी सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाए। वहीं उन्होंने आपदा की स्थिति में अपना मोबाइल नंबर +91 63990 02099 लोगों के लिए जारी किया है, और कहां है कि जो लोग भी आपदा में किसी भी तरीके से फंस जाए या किसी मुसीबत में हो, वह 24 घंटे में कभी भी फोन कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा उनको तत्काल मदद पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

NH पर सड़क चौढ़ीकरण में बाधक बन रहे कई मकान, विभाग ने दी चेतावनी

https://creativenewsexpress.com/under-construction-bridge-debris-fell-on-badrinath-highway/
ADVERTISEMENTS