HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: सावन के पहले सोमवार को भक्तों से गुलजार रहा बागनाथ मंदिर

Bageshwar: सावन के पहले सोमवार को भक्तों से गुलजार रहा बागनाथ मंदिर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
श्रावण के पहले सोमवार को बागनाथ मंदिर भक्तों से गुलजार हो गया है। भक्तों ने सरयू नदी के जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। विधिविधान से पूजा अर्चना कर भगवान शिव से सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। भक्तों की सुबह से ही लंबी कतार लगनी शुरू हो गई है।

भक्तों की भीड़ को देखकर मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करवाने वाले पंडित-पुरोहितों के चेहरे भी खिले रहे। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने कहा कि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग मांगा गया था। मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों का अच्छा सहयोग मिला। उन्होंने मंदिर आ रहे भक्तों से कोविड गाइडलाइन का विशेष ध्यान देने और कड़ाई से पालन करने की भी अपील की। इधर, श्रावण के पहले सोमवर को जिले के कपकोट के शिवालय, गरुड़ के बैजनाथ धाम सहित कांडा, दुगनाकुरी और काफलीगैर तहसील के देवालयों में पूरे दिन पूजा अर्चना होगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments