HomeUttarakhandAlmoraघरों में घुसे दो विशाल सर्प, यहां 'वाइपर' तो वहां 'धामन' सांप,...

घरों में घुसे दो विशाल सर्प, यहां ‘वाइपर’ तो वहां ‘धामन’ सांप, पढ़िये पूरी डिटेल

ADVERTISEMENTS

Russell Viper and Dhaman Snake were rescued

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

बरसात के दिनों में जरा सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि इन दिनों सबसे अधिक सर्प अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं। वन विभाग ने नगर क्षेत्र में घरों में घुस आये दो सांपों को पकड़ा है। जिसमें से एक विष रहित ‘धामन’ (रैट स्नेक) तो दूसरा खतरनाक ‘वाइपर’ प्रजाति का है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पांडेखोला में पपेन्द्र पंत के आवास में एक सांप घुस आया, जिसकी सूचना उन्होंने सर्वप्रथम लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह ‘मोनू’ को दी। सभासद द्वारा वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम को मामले से अवगत कराया गया। जिसके बाद वन क्षेत्राधिकारी द्वारा तुरंत वन विभाग की टीम को पांडेखोला भेजा गया। जहां पर वन दरोगा भुवन टम्टा ने सर्प को सुरक्षित पकड़ लिया। इसमें सभासद अमित साह ‘मोनू’ ने भी विशेष सहयोग दिया। सांप को रेस्क्यू करने के बाद उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया।

सांप को पकड़ने वालों में वन दरोगा भुवन टम्टा, वन बीट अधिकारी किरण तिवारी, मोहन कड़ाकोटी, अनुज साह, धीरज तिवारी आदि शामिल रहे। इधर इससे पूर्व गत दिवस यहां अफसर कॉलोनी में वन महकमे के एक अधिकारी के आवासीय परिसर में सर्प दाखिल हो गया। जिसके बाद परिजनों व पास—पड़ोस में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। वन दरोगा भुवन लाल टम्टा ने बताया कि इस सर्प का भी सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। पांडेखोला में पकड़ा गया सर्प छह फीट का वाइपर स्नेक है, जबकि गत दिवस पकड़ा गया सर्प धामन है और इसकी लंबाई करीब 5 फीट नापी गई।

जानिये इन सर्पों का परिचय

Indian rat snake यानी धामिन सांप —

इंडियन रैट स्नेक को देश में धामिन, धामन अथवा धामण सांप के नाम से जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम वैज्ञानिक नाम ‘टयास म्यूकोसस’ है। यह सर्प पहाड़ी इलाकों में भी यह बहुताय पाये जाते हैं। यह सर्प मध्यम से लेकर बहुत बड़े आकार के हो सकते हैं। धामन सांपों का मुख्य आहार चूहा, मेंढक, चिड़िया आदि छोटे जीव हैं। प्रसन्नता की बात यह है कि यह सर्प विर्षला नहीं होता। इसके काटे जाने से किसी इंसान की मौत नहीं हो सकती। यह अलग बात है कि इस सर्प द्वारा काटे जाने से भी कई लोग सिर्फ भय से प्राण त्याग देते हैं। हकीकत तो यह है कि यह इतना शर्मिला सांप है कि किसी इंसान को देखते ही इधर—उधर छुप जाया करता है। शत्रुओं की बात करें तो इस सर्प की जान के दुश्मनों में सबसे पहले नंबर पर इंसान हैं, जो इससे डर कर और इसे खतरनाक समझ अकसर मार दिया करते हैं। दूसरे नंबर पर इसका दुश्मन किंग कोबरा है, जो इसे अपना भोजन बना लिया करते हैं।

बहुत जहरीला होता है रसेल वाइपर Russell’s viper

रसेल वाइपर की गिनती दुनियां के सर्वाधिक जहरीले सर्पों में होती है और यह बहुत फुर्तीला भी होता है। इसके पास हीमोटॉक्सिन विष होता है, जो खून को जमा देते में सक्षम है। जब यह काटता है तो पूरे शरीर में जहर का प्रवेश करा देते हैं। इसके द्वारा काटे जाने पर यदि समय पर उपचार नहीं मिले तो कुछ ही समय में इंसान की मौत हो जाती है। यह सांप भारत, श्रीलंका, बंगलादेश, भारत, नेपाल आदि में बड़ी संख्या में पाये जाते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments