HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : कुछ नेपाली श्रमिकों के उत्पात से जनता हलकान, आए दिन...

रानीखेत : कुछ नेपाली श्रमिकों के उत्पात से जनता हलकान, आए दिन मारपीट-गाली गलौज

ADVERTISEMENTS

⏩ संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से डीएम को भेजा ज्ञापन

ज्ञापन सौंपते रानीखेत के व्यापारी

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

रानीखेत के गांधी चौक में आए दिन कुछ नेपाली श्रमिकों द्वारा आपस में मारपीट व हंगामा किये जाने से शहर की शांति व्यवस्था भंग हो रही है। शहर के तमाम व्यापारियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को इस आशय का ज्ञापन भेजा है।

संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ नेपाली मजदूरों द्वारा सरेआम आये दिन गांधी चौक रानीखेत में लड़ाई—झगड़े, गाली— गलौज एवं अवमर्यादित भाषा का उपयोग कर अशांति फैलाई जा रही है। होटलों में आपस में यह लोग शराब पीकर अकसर गाली—गलौज किया करते हैं। इस दौरान डंडे, पत्थर आदि से भी एक—दूसरे पर हमला करते हैं। ऐसी दशा में बाजार में बच्चे, महिलाओं व अन्य राहगीरों को काफी दिक्कत महसूस होती है।

उन्होंने बताया कि गत 11 जुलाई को रानीखेत में इनकी आपसी पत्थरबाजी के दौरान महाविद्यालय कि कुछ छात्राओं को भी चोट लग गई। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से नेपाली श्रमिक दीपक राणा, भीम बहादुर एवं इनके अन्य साथी इस तरह की हरकतें करते हैं। सुरेन्द्र उपाध्याय नाम का नेपाली श्रमिक भी नशे की हालत में प्रातः 8 बजे से देर रात तक गांधी चौक क्षेत्र में उत्पात मचाता रहता है। इनकी शिकायत कई बार पुलिस—प्रशासन को दी गयी, लेकिन पुलिस द्वारा इन्हें कुछ देर थाने में बैठाने के बाद छोड़ दिया जाता है। कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं होने से इनके हौंसले बुलंद हैं।

उन्होंने कहा कि एक आरोपी दीपक राणा पहले भी अल्मोड़ा कारागार में सजा काट चुका है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी से इस मामले में उत्पात मचाने वाले नेपाली श्रमिकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि कोतवाल रानीखेत को भी दी गई है। ज्ञापन देने वालो में अजय बबली, नीरज तिवारी, पूरन भगत, भाष्कर कपिल, गौरव तिवारी, विनय तिवारी, सुरेन्द्र साह, गोपाल नाथ गोस्वामी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments