HomeUttarakhandAlmoraAlmora: डीडीए के खिलाफ फिर धरना, लड़ाई जारी रखने का ऐलान

Almora: डीडीए के खिलाफ फिर धरना, लड़ाई जारी रखने का ऐलान

ADVERTISEMENTS

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला विकास प्राधिकरण को पूरी तरह समाप्त करने की मांग को लेकर लड़ाई का सिलसिला जारी है। आज मंगलवार को फिर सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा ने गांधी पार्क में धरना दिया और डीडीए को समाप्त करने तथा भवन मानचित्र की स्वीकृति संबंधी समस्त अधिकार नगरपालिका को देने की पुरजोर मांग दोहराई।

इस मौके पर समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि पांच साल से सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले अल्मोड़ा की जनता जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर आन्दोलनरत है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार पांच साल से आन्दोलनकारियों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्राधिकरण को लेकर आज तक जनता को भ्रम में रखा है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार इस जनविरोधी जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं कर देती, तब तक समिति का आन्दोलन जारी रहेगा। धरने में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, समिति के प्रवक्ता प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, चन्द्रकान्त जोशी, हर्ष कनवाल, ललित मोहन पन्त, एमसी काण्डपाल, राजेन्द्र रावत, आनन्दी वर्मा, राजू गिरी, एएस बगडवाल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, आनन्द सिंह ऐरी, सभासद हेम चन्द्र तिवारी, सुनयना मेहरा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments