HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : गंगनाथ मंदिर में भक्ति रस की सरिता प्रवाहित, जीर्णोद्धार—मूर्ति स्थापना

अल्मोड़ा : गंगनाथ मंदिर में भक्ति रस की सरिता प्रवाहित, जीर्णोद्धार—मूर्ति स्थापना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

आज रविवार को हर बोधनी एकादशी के दिवस ग्वल ज्यू एवं गंगनाथ के आशीर्वाद व ग्रामीणों के प्रयासों से गांव नौला में गंगनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हुआ। इस मौके पर मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी ​की गई। भजनों की धुनों से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इससे पूर्व गांव नौला के बाबा गंगनाथ मंदिर में शनिवार को भी गंगनाथ, गोलज्यू की मूर्ति स्थापना उपलक्ष्य में रात्रिकालीन भजन—कीर्तन का आयोजन हुआ। इस मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रमुख भाजपा व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कृपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि ग्राम नौला की तरह प्रदेश के समस्त जनपदों में ग्रामीण जनता को मिल—जुल कर अपने गांव व क्षेत्र के विकास में योगदान देने के साथ ही धार्मिक कार्यों में शिरकत करनी चाहिए। पूजन कार्यक्रम में कृपाल सिंह बिष्ट के अलावा राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दीपक सिंह बिष्ट, भुवन कार्की, लालू मेहरा, गौरव कार्की, मनोज मेहरा, ललित मेहरा, भानु मेहरा, मयंक मेहरा, भास्कर मेहरा, सुमित मेहरा आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments