HomeUttarakhandAlmoraविधायक मनोज तिवारी ने करी व्यापार मंडल भवन के लिए 05 लाख...

विधायक मनोज तिवारी ने करी व्यापार मंडल भवन के लिए 05 लाख देने की घोषणा

⏩ नगर व्यापार मंडल की निर्माणाधीन व्यापार मंडल भवन में वार्षिक बैठक

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर व्यापार मंडल की यहां निर्माणाधीन व्यापार मंडल भवन में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी का भव्य अभिनंदन करते हुए सम्मानित किया गया। विधायक ने व्यापारियों की समस्त समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयासरत होने की बात कही। साथ ही व्यापार मंडल भवन हेतु 05 लाख रूपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।

रविवार को यहां नगर व्यापार मंडल की निर्माणाधीन व्यापार मंडल भवन में आयोजित वार्षिक बैठक में विधायक मनोज तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनका व्यापार मंडल और समस्त व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।

इस मौके पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने विधायक के समक्ष व्यापार मंडल भवन के अलावा व्यापारियों को नए कलेक्ट्रेट में आने—जाने को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने आग्रह किया कि जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी कम से कम एक दिन पुराने कलेक्ट्रेट में बैठें। विधायक द्वारा व्यापारियों के इस प्रस्ताव को लेकर सरकार के साथ वार्ता करने की बात कही गई। सभी व्यापारियों ने विधायक का स्वागत बड़े जोश और हर्ष के साथ किया।

वक्ताओं ने विधानसभा की समस्त समस्याओं के निराकरण की मांग विधायक से करी। इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी ने व्यापार मंडल भवन के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा भी की। जिस पर व्यापार मंडल और समस्त व्यापारियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह द्वारा बैठक में व्यापारियों के लिए एक कोष के गठन की बात भी कही। उन्होंने बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए जिलाधिकारी का भी आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, जया साह, सचिव मयंक बिष्ट, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जोन, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुररानी, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज साह, ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष दिनेश साह, दीप सिंह डांगी, अजीत कार्की, दीप लाल साह, हरीश जोशी, राजीव भसीन, जोगिंदर निरंकारी, संजय अग्रवाल, त्रिलोचन जोशी, राजेश पलनी, दीपक वर्मा, दीपक साह, राजू अग्रवाल, दिनेश जोशी, दिनेश मठपाल, मनोज वर्मा, अरुण वर्मा, अब्दुल जब्बार, विवेक साह, गिरीश धवन, भूपेंद्र भोज, रमन वोहरा, साह, पूरन रोतेला, दीप जोशी, दीपक वर्मा, गोपाल चम्याल, दयानंद कठैत, गगन जोशी, नितिन साह, रौबिन भंडारी, नरेंद्र कुमार, विक्की, मणिकरण, नगर कार्यकारणी की जया साह, ज्योति कपूर, रवि चौहान, कमल तिवारी, हेमंत रावत, चिरंजी वर्मा, दीपक नायक, मोहन बिष्ट,अभिषेक साह, नीरज बोरा, माणिक पांडे, छोटे लाल, आशुतोष भट्ट, कमल बिष्ट, अमित साह, गिरजा शंकर अग्रवाल, प्यारे लाल, रंजन गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments