ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा स्नान को आए एक सेना के जवान की नदी के तेज बहाव में बह जाने से मौत हो गई। बचाव दल ने शव को घटनास्थल से दो किमी दूर बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान निवासी सेना का एक जवान नितुल यादव 25 साल कुल छह लोगों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। यह लोग फूल चट्टी के पास गंगा नदी में डुबकी लगाने उतरे। सभी लोग नहा रहे थे कि अचानक नितुल का पांव फिसला और वह नदी की तेज जलधारा में बहने लगा। यह देख उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाये।
इस बीच सूचना मिलने पर लक्ष्मण झूला पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को बुलवाया गया। जिसके बाद खोजबीन का अभियान शुरू हुआ। नदी में काफी देर तलाशी के बाद आखिरकार लापता जवान नितुल का शव घटनास्थल से लगभग दो किमी की दूरी पर मिल गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।