HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा बिग ब्रेकिंग : ​कारागार में विचाराधीन कैदी की मौत, हड़कंप

अल्मोड़ा बिग ब्रेकिंग : ​कारागार में विचाराधीन कैदी की मौत, हड़कंप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की ऐतिहासिक जिला जेल में हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन कैदी (Under Trial prisoner) की आकस्मिक मौत के बाद हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार चौखुटिया के ग्राम छाना निवासी प्रयाग सिंह 66 साल हत्या के आरोप में एक विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में बंद था। बुधवार सांय उसका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर तहसीलदार कुलदीप पांडे व पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच की। आज उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

पत्नी की हत्या का था आरोपी

बताया गया है कि बासभीड़ा चौखुटिया के रहने वाले प्रयाग सिंह बिष्ट पुत्र स्व. कमल सिंह पर पत्नी की हत्या करने का आरोप था। वह बीते 25 जून से बीमारी चल रहा था। गत दिवस बुधवार को कैदी की अचानक हालत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद जिला अस्पताल में उसे लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ लिया।

जेल प्रशासन का कहना है कि कैदी कई दिनों से वायरल बुखार से पीड़िता था और उसका जेल परिसर में ही उपचार चल रहा था। घटना की सूचना गत दिवस ही उसके परिजनों को दे दी गई है। जेल अधीक्षक जयंत पांगती के अनुसार यह कैदी बीते एक साल से जेल में बंद था।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments