HomeUttarakhandAlmoraसांस्कृतिक राष्ट्रवाद भाजपा का मूल, रग—रग में देशभक्ति ! भाजपा प्रशिक्षण वर्ग

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भाजपा का मूल, रग—रग में देशभक्ति ! भाजपा प्रशिक्षण वर्ग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आज चौथे सत्र का उद्घाटन अनुसूचित मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री दिनेश आर्य, सत्र अध्यक्ष रणजीत सिंह भंडारी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला द्वारा दीप जलाकर किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए अपने विषय ‘बदली हुई परिस्थितियों में भाजपा का दायित्व, भाजपा के वैशिष्ट्य के समझ’ विषय पर अपने विचार रखे। चौथे सत्र में दिनेश आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारवान पार्टी है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की धारणा हमारे विचार का मूलभूत तत्व है। हम कार्यकर्ता आधारित जन संगठन हैं। कार्यकर्ताओं का निर्माण एवं कार्य पद्धति का विकास हमारी विशेषता है। भारत की राजनीति को भाजपा एकमात्र दल है, जिसका विभाजन नहीं हुआ। हमारा दल सदैव संगठित और रहा देशभक्ति हमारे रग रग में बसी है। उन्होंने कहा कि 2024 का निर्वाचन हमें जीतना ही होगा।

द्वितीय सत्र में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने अपने विचार रखते हुए सोशल मीडिया की समझ पर बात कही। उन्होंने कहा कि मीडिया संचार का एक साधन है और सोशल मीडिया को संचार का एक सामाजिक साधन कहा जा सकता है। सोशल मीडिया कंप्यूटर आधारित प्लेटफार्म है जो लोगों को वर्चुअल समुदाय एवं नेटवर्क की जानकारी प्रदान करता है। आज सोशल मीडिया पर कार्य करना एक हुनर है व कला भी है। यह वांछनीय है कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता जिसे किसी भी तरह की जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको सोशल मीडिया के कुछ बुनियादी समझ होनी चाहिए और इस संबंध में पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि सोशल साइट्स का प्रयोग कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हमेशा प्रचा—प्रसार किया जाते रहना चाहिए। विपक्ष द्वारा फैलाई गई झूठ का भी प्रतिरोध होना चाहिए।

तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए कुंदर परिहार द्वारा ‘हमारा विचार परिवार’ पर अपने विचार रखे गए। उन्होंने कहा कि 1925 में डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की। संघ का मुख्य उद्देश्य अनुशासित संस्कारित व्यक्ति निर्माण करना और संगठित समाज के आधार पर देश को परम वैभव पर ले जाना है। इसके लिए संघ ही नित्य शाखा प्रारंभ हुई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने चतुर्थ सत्र में प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्ध गिनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है।

पांचवें सत्र को संबोधित करते हुए डीसीबी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि व्यक्तित्व विकास मानव जीवन के लिए हर कार्य में जरूरी हैं और सामाजिक कार्यों में तो इस की महती भूमिका रहती है। भाजपा का लक्ष्य देश का सर्वांगीण विकास है। युवा विकास तभी होगा जब इसके लिए राष्ट्रीय सर्वोपरि भाव से जीवन जीने वाले हजारों लाखों कार्यकर्ता समूचे देश में खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का साधारण सदस्य भी अपने आस-पड़ोस के नागरिकों के लिए एक प्रकार से नेतृत्व प्रदान करता है। ऐसे नेतृत्व करने वाले लोगों का व्यक्तित्व सर्वांगीण ही बनना आवश्यक है। हमारी पार्टी में कार्यकर्ता प्रशिक्षण और कार्यकर्ता विकास का बड़ा महत्व है, क्योंकि अपने स्वयं के विकास के साथ कार्यकर्ता पार्टी के विकास में भी भूमिका निभाता है।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान रमेश बहुगुणा, दीप भगत, चंदन सिंह मेहता, प्रोफेसर एसएस पथनी, महेश नयाल, कुंदन लटवाल, विनीत बिष्ट, राहुल वोहरा, महिपाल बिष्ट, सुरेंद्र मेहता, त्रिलोक रावत, सौरभ वर्मा, गोविंद मटेला, मनोज जोशी, कैलाश गुरुरानी, हरीश कनवाल, कैलाश गोस्वामी, धर्मवीर आर्य, किरण पंत, ममता भट्ट, लीला बोरा, चंपा पांडे, रेखा आर्य, निशा बिष्ट, निर्मला जोशी, प्रेमा मेर, हेमा सुप्याल, पीयूष कुमार, आशीष, मुकुल, संजय बिष्ट, राजेंद्र जयसवाल, राजेंद्र कैड़ा, अर्जुन बिष्ट, भुवन जोशी, डीके जोशी, राजा खान, सलमान अंसारी, दीपक पांडे, सुंदर भोजक, प्रवीण कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रमेश मेर, मनोज पंत, नरेंद्र प्रसाद, घनश्याम भट्ट, अजय वर्मा, प्रकाश भट्ट, सुरेंद्र मेहरा, ठाकुर संदीप सिंह, लता बोरा, कृपाल बिष्ट, मोहन चौहान, नवीन बिष्ट, कमल अधिकारी सहित जिले के समस्त पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://creativenewsexpress.com/almora-outrage-erupted-over-the-murder-of-kanhaiya-lal-in-udaipur/
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments