कैंचीधाम मंदिर दर्शन का कह कर घर से निकली महिला रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता है। परिजनों ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ निवासी दीपाली वर्मा उम्र 37 वर्ष विगत सप्ताह उत्तराखंड के नैनीताल जनपद स्थित कैंची धाम मंदिर दर्शन को जाने की बात कह कर घर से चली गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी ढूंढ—खोज शुरू की, लेकिन महिला का कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों की ओर से पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। इधर पुलिस ने आम जनता से आग्रह किया है कि यदि उक्त महिला के संबंध में कोई भी जानकारी हो तो मोबाइल नंबर 9897982033 पर सूचित करने का कष्ट करें।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।