लालकुआं : आज से ही सिगल यूज प्लास्टिक की आदत डाल लें – नगर पंचायत अध्यक्ष

0

लालकुआं। सरकार के निर्देशों के मुताबिक एक जुलाई से नगर में सिगल यूज प्लास्टिक पूर्ण तौर से बंद हो जाएगी, इसलिए लोग आज ही से सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की आदत बना लें।


ADVERTISEMENTS

उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह ने कहा कि जनता के सहयोग से ही वातावरण सरंक्षण के लिए सार्थक कदम बढ़ाए जा सकते हैं, वातावरण को साफ सुथरा रखने में प्रशासन के साथ-साथ आम जनता की भी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि लोग कपड़े, जूट के बैग का प्रयोग, स्टील के बर्तनों, बायोडिग्रेडेबल सामग्री के बने बैगों आदि का प्रयोग करें।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से भी बैग्स दिये जायेंगे और इसके इस्तेमाल के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे सिगल यूज प्लास्टिक का बिल्कुल प्रयोग न करें और अन्य लोगों तक भी यह संदेश पहुंचाएं।

सिगल यूज प्लास्टिक को रोकने के लिए नगर में इसे अभियान के रुप में लिया जाएगा और सभी वर्गों को एक साथ लेकर सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद किया जाएगा ताकि वातावरण सरंक्षण में एक प्रभावी कदम बढ़ाया जा सकें साथ ही नगर पंचायत द्वारा सिगल यूज प्लास्टिक को रोकने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि लोगों को इसके नुकसान के बारे में बताया जा सकें।

उन्होंने कहा कि निरंतर प्रदूषण फैलने साथ सैंकड़ों की गिनती में लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे है जो समाज के विकास के लिए बहुत बड़ी रुकावट है इसलिए एकजुटता से वातावरण की सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए अच्छा और तंदुरुस्त जीवन जीने के लिए वातावरण की सुरक्षा करनी बहुत जरुरी है। उन्होंने नगरवासियों से सिगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने की अपील की है।

Haldwani Update : अस्पताल में मरीजों का डाटा सुरक्षित नहीं, चोरों ने किया सर्वर पार

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें