HomeUttarakhandAlmoraचौबटिया में एसडीआरएफ ने दिया आपदा बचाव प्रशिक्षण, 250 एनसीसी कैडेट शामिल

चौबटिया में एसडीआरएफ ने दिया आपदा बचाव प्रशिक्षण, 250 एनसीसी कैडेट शामिल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के सेनानायक के आदेश पर चौबटिया आर्मी कैंट में एसडीआरएफ टीम अल्मोड़ा द्वारा एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण शिविर में 250 (National Cadet Corps, NCC) कैडेटों व सेना के अधिकारिया, कर्मचारियों को आपदा से बचाव के तरीके, प्राथमिक उपचार, सी०पी०आर० (Cardiopulmonary resuscitation) की जानकारी दी गई। साथ ही गांठ बंधन व रोप रेस्क्यू, रिवर क्रासिंग, लिफ्टिंग एंड मूविंग, 07 इम्प्रोवाइज स्ट्रैचर बनाने का भी व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर रैस्क्यू उपकरणों rescue equipment की प्रदर्शनी लगाकर दिखाई गई।

प्रशिक्षण के दौरान एस०डी०आर०एफ० टीम प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र सिंह परवाल, कांस्टेबल हरीश सिंह, राकेश चंद, हरीश पांडेय, प्रमोद मठपाल, कांस्टेबल रविन्द्र चंद्र, पेरा मेडिकल अनूप रावत व चालक विमल रावत मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments