HomeCrimeहल्द्वानी : मामा-भांजे का चरस का खेल, पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड भांजे...

हल्द्वानी : मामा-भांजे का चरस का खेल, पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड भांजे को धर दबोचा

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। शहर में मामा-भांजे चरस का खेल खेल रहे थे, पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सवा किलो चरस के साथ सिक्योरिटी गार्ड भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मामा के विरुद्ध भी पुलिस कार्रवाई प्रचलित है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

स्थानीय पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने चरस तस्कर प्रकाश पोखरिया पुत्र मोहन चन्द्र पोखरिया निवासी ग्राम पोखरी तह. धारी जिला नैनीताल को सवा किलो चरस के साथ पकड़ा। युवक के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।

युवक प्रकाश चरस मुक्तेश्वर क्षेत्र से अपने रिश्ते के मामा से सस्ते दामों में खरीदकर लाता था, और हल्द्वानी शहर में सिक्योरिटी गार्ड की आड़ में चरस को महंगे दामों में बेचने के काम करता था। पुलिस मामा के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पुलिस टीम में उनि. प्रियंका मौर्य, उनि. विजेन्द्र सिंह गौतम, उनि. कमल मौर्य, उनि. भानू प्रताप SOG, उनि. अशोक रावत SOG शामिल थे।

UKPSC का बड़ा फैसला, प्रश्नपत्र में गलतियों पर 25 विषय विशेषज्ञों को पैनल से हटाया

हल्द्वानी : तरसर झील हादसे में लापता गाइड का शव मिला, अभी भी लापता है संजीवनी हॉस्पिटल के डा. महेश

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments