HomeUttarakhandBageshwarदु:खद: सैन्य सम्मान के साथ जवान की बागेश्वर में अंत्येष्टि

दु:खद: सैन्य सम्मान के साथ जवान की बागेश्वर में अंत्येष्टि

ADVERTISEMENTS

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

—​बीमारी के चलते हुआ हवलदार प्रकाश सिंह का निधन
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

कांडा तहसील के खंतोली गांव निवासी हवलदार का बीमारी के चलते मंगलवार की रात दिल्ली के एक अस्पताल निधन हो गया। बुधवार को उनका शव गांव पहुंचा। गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर को सरयू, गोमती संग पर लाया गया। यहां सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। कौसानी से आई सेना की टुकड़ी ने सैनिक को अंतिम सलामी दी। उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाया।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार कांडा तहसील के ग्राम पंचायत खंतोली के धीमोड़ा निवासी 42 वर्षीय प्रकाश सिंह धामी पुत्र राम सिंह 159 मीडियम रेजीमेंट जम्मू कश्मीर में तैनात थे। जिनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली के आरआर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। 21 जून की रात उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। बुधवार को विंग कमांडर योगेश सिंह सेना के एक वाहन में उनके शव को उनके पैतृक गांव ले गए। गुरुवार की सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें अश्रुपूरित विदाई दी। इसके बाद हवलदार की अंतिम यात्रा शुरू हुई।

जिला मुख्यालय स्थित सरयू गोमती के संगम पर उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कौसानी से पहुंची सिंगनल कोर की टीम ने उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाया। गांव से भी लोग संग पर पहुंचे। चिता को मुखाग्नि उनके बेटे कुनाल धामी ने दी। मृतक अपने पीछे माता, पिता, पत्नी तथा दो बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कैप्टन आरसी तिवारी ने भी सैनिक को श्रद्धांजलि दी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments